Tuesday, July 5, 2022

बैठक कर जनप्रतिनिधियो को दिया गया निर्देश ।

बैठक कर जनप्रतिनिधियो को दिया गया निर्देश ।




कोचस (रोहतास) प्रखंड कोचस में ठोस तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम मे तेजी से प्रगति लाने हेतु जिला सलाहकार मोहम्मद शाहबाज रहीम द्वारा संबंधित पंचायत के मुखिया, तकनीकी सहायक, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कोचस तथा प्रखंड समन्वयक के साथ समीक्षा बैठक किया गया । बैठक में संबंधित पंचायत के मुखिया को सामुदायिक सोख्ता, आउटलेट, जंक्शन चेंबर तथा अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में ग्राम पंचायत कथराई के मुखिया, ग्राम पंचायत चिताव के मुखिया अंजनी कुमार सिंह , ग्राम पंचायत कुचिला के मुखिया, तकनीकी सहायक तारिक अनवर एवं कुंज बिहारी प्रसाद उपस्थित रहे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...