Tuesday, July 5, 2022

पैक्स चुनाव के लिए दो लोगों ने पर्चा किया दाखिल ।

पैक्स चुनाव के लिए दो लोगों ने पर्चा किया दाखिल ।




कोचस (रोहतास) कोचस प्रखंड के बलथरी पैक्स चुनाव को लेकर दो पर्चा मंगलवार को अध्यक्ष पद को लेकर दाखिल की गयी। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व पैक्स अध्यक्ष की पुत्र वधु राजरौशन देवी व सुरेन्द्र कुमार राम है। इस आश्य की जानकारी देते हुए  कोचस बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि बलथरी पैक्स को लेकर नामांकन 5 व 6 जुलाई  आवेदनों की स्क्रुटनी 7 से 8 जुलाई । 12 जुलाई को नाम वापस लिया जा सकता है। जबकि पैक्स चुनाव 19 जुलाई को प्रशासनिक चाक चौबंद व्यवस्था के बीच संपन्न करायी जायेगी
व उसी दिन देर शाम तक चुनाव का परिणाम का घोषणा कर विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दी जाएंगी। विदित हो कि बलथरी पैक्स का चुनाव पैक्स अध्यक्ष के मृत्यु होने के पश्चात् उक्त पद पर पर करायी जा रही है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...