Monday, July 4, 2022

रामपुर नरेश गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ।

रामपुर नरेश गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ।




करगहर (रोहतास) थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर नरेश गांव में फांसी लगाकर अपनी जीवन की लीला ही समाप्त कर ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने करगहर थाना को सूचना दी। मौके पर पहुंची करगहर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर हॉस्पिटल सासाराम भेज दिया। मृतक के पिता ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाए हैं। मृतका का नाम पूजा कुमारी पति आजाद चौधरी बताया जाता है। मृतक का मायका दलिया टोला, थाना धनसोई जिला बक्सर बताया जाता है। जिसके पिता छोटेलाल चौधरी हैं। मृतक महिला रामपुर नरेश की रहने वाली है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। करगहर पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मामला को और गहराई से छानबीन करने के लिए करगहर पुलिस जुटी हुई है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...