Wednesday, July 6, 2022

अपने कारनामे से लोगों को हैरान कर रहे हैं जिला पदाधिकारी, लुंगी पहनकर मजदूर की भूमिका में आए नजर ।

अपने कारनामे से लोगों को हैरान कर रहे हैं जिला पदाधिकारी, लुंगी पहनकर मजदूर की भूमिका में आए नजर ।




रंजन कुमार
 ब्यूरो संवाददाता (शेखपुरा)

शेखपुरा जिले के डीएम एक बार फिर अपने कारनामों से लोगों को चौंका दिया शेखपुरा डीएम आज अलग अंदाज में दिखे शेखपुरा डीएम सावन कुमार आज मजदूर की भूमिका में नजर आए और लूंगी पहन धान के खेत में धान रोपनी करते नजर आए।शेखपुरा डीएम सावन कुमार बरबीघा प्रखंड के भदरथी गांव जनचौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे इसी बीच गांव पहुँचने के पूर्व डीएम सावन कुमार की नजर किसानों की समस्या पर पड़ी तब डीएम सावन कुमार किसानों ने बात चीत के दौरान किसानो के समस्या को दूर करने का निर्देश दिया तभी किसानो द्वारा गांव में धान रोपनी की शुरुआत किया जाने की बात कही तब डीएम खुद को रोक नही सके और ग्रामीणों से डीएम ने लुंगी की मांग कर धान के खेत मे धान रोपने लगे।डीएम के इस सादगी व्यवहार के ग्रामीण और किसान कायल हो गए और डीएम की लोगो ने खूब प्रसन्न्ता किया।वही डीएम के धान के रोपनी करते देख अन्य जिले के वरीय अधिकारी भी धान के खेत मे उतर धान की रोपनी करने लगे।वही डीएम किसानी की समस्याओं को भी सुना।डीएम सावन ने कहा कि गांव में राजकीय ट्यूबेल है लेकिन मामूली कारण से स्टेट ट्यूबेल बंद है जिसको लेकर अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया।डीएम सावन ने कहा कि किसानों द्वारा धान रोपनी की शुरुआत किया है।ऐसे में अगर अधिकारी किसानों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम करे तो किसानो को और ज्यादा खुशी होती है।डीएम के इस बरताव पर ग्रामीण और किसानों डीएम सावन की खूब प्रसन्नता कर रहे है।


वाईट--सावन कुमार--डीएम शेखपुरा

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...