वन विभाग की टीम ने बादलगढ़ के समीप से अवैध तेंदू पता लदे पांच ट्रैक्टरों को किया जब्त। आठ तस्कर गिरफ्तार ।
रोहतास
ब्यूरो प्रभारी
दिनेश तिवारी
चेनारी (रोहतास) चेनारी थानान्तर्गत दुर्गावती जलाशय परियोजना के समीप बने चेक पोस्ट से वन विभाग की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर तेंदू पता के अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पांच ट्रैक्टर तेंदू पता लदे को जब्त कर लिया। वही आठ तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। डीएफओ रोहतास की इस करवाई से तस्करो में हड़कंप मच गया है आपको जानकारी के लिए बताना जरूरी है कि गुप्ता धाम अथवा कैमूर पहाड़ी पर जाने वाले रास्ते पर चेक पोस्ट बना कर बैरियर लगाकर वाहनों का प्रवेश बन्द किया है जहाँ वन विभाग के स्थानीय अधिकारीयों व कर्मचारियों का ड्यूटी हमेशा लगी हुई है बावजूद इसके पांच ट्रैक्टर सेंचुरी एरिया में कैसे पहुंच गए। बतया जा रहा है कि गुप्त सुचना के आधार पर जिला वन प्रमंडल मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में चेनारी रेंजर, फॉरेस्टर बिनोद कुमार सिंह एवं सासाराम वन विभाग के अधिकारी व कर्मी की टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदू पता से लदे पांच ट्रैक्टरों को जब्त कर आठ तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है इस संबंध में डीएफओ रोहतास मनीष कुमार वर्मा ने बताया की गुप्त सुचना मिली थी कि चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमूर वन सेंचुरी के अन्दर तेंदू पता की अवैध रूप से तस्करी की जा रही है।
जैसे ही तस्करों द्वारा तेंदू पता लदे ट्रैक्टर कैमूर पहाड़ी से नीचे आये पहले से मौजूद वन विभाग की टीम ने पांचो ट्रैक्टरों को जब्त करते हुए आठ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
किसी भी व्यक्ति द्वारा वन सम्पदा को क्षति पहुंचना गंभीर मामला है जो अपराध की श्रेणी में आता है वन अधिनियम कानून के सुसंगत धाराओं के तहत आठो तस्करो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।

