Saturday, July 16, 2022

यज्ञ हवन के साथ योग शिविर का समापन

यज्ञ हवन के साथ योग शिविर का समापन


राजू भारती की रिपोर्ट 

 औरंगाबाद
यज्ञ हवन के साथ योग शिविर का समापन जिला के हसपुरा प्रखण्ड के देवचंद सिंह उच्च विद्यालय डिन्डिर में पाँच दिवसीय योग शिविर का समापन यज्ञ, हवन के साथ किया गया !पतंजलि जिला योग प्रशिक्षक सुरेश प्रसाद आर्य विद्यालय के छात्र छात्राओं को 5 दिन लगातार योग प्राणायाम ,आसन एवं ध्यान के माध्यम से शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखने के लिए विभिन्न प्रकार के विधि बताएं ।



इन्होंने योग की महत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि जो छात्र छात्राएं प्रतिदिन योगाभ्यास एवं ध्यान करेगा उसका शरीर स्वस्थ रहेगा  बुद्धि एवं ज्ञान  का विकास हो जाएगा ।योग करने वाला व्यक्ति शरीर से मजबूत एवं ज्ञान बुद्धि से मेधावी होता है, अतः छात्रों को योग,प्रयाणाम एवं  ध्यान जरूर करना चाहिए। आज अंतिम दिन यज्ञ हवन करा कर योग शिविर का समापन किया गया।इन्होनें  यज्ञ हवन  के विशेष महत्व को बताते हुए कहा कि यज्ञ करने से शरीर का मन एवं मस्तिष्क का नकारात्मक विचार समाप्त होते हैं, व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जो वातावरण में कीटाणु विषाणु है उसका क्षय होता है, वातावरण शुद्ध तथा प्रकृति का संतुलन बनता है। जिसके घर में प्रतिदिन योग एवं यज्ञ होगा उसके घर में कभी भी मानसिक तनाव डिप्रेशन तथा अन्य असाध्य बीमारी नहीं होगा। अतः सभी को सुख एवं शांति के लिए योग यज्ञ एवं आयुर्वेद का उपचार सदैव करना चाहिए। योग  शिविर लगाने में विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक सह व्यवस्थापक महेश प्रसाद सिन्हा का बहुत बड़ा योगदान रहा । विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अनु कुमारी,  वरीय शिक्षक बलिराम सिंह, शिक्षक रूपेश कुमार, ममता कुमारी, मदन प्रसाद,सहित परिचारी सुरेंद्र सिंह एवं पूर्व लिपिक सुरेश प्रसाद सिंह का योगदान भी सराहनीय रहा । योग एवं यज्ञ में विशेष भूमिका निरामयम योग के शिक्षक नीतीश कुमार का भी योगदान सराहनीय रहा। छात्रा शबनम कुमारी ,प्रिया कुमारी, रिंकी कुमारी ,काजल कुमारी ,मुस्कान कुमारी ,ब्यूटी कुमारी, सपना कुमारी, वंदना कुमारी तथा छात्र अश्विन कुमार, प्रिंस कुमार, दीपक कुमार, आदित्य कुमार ,विकास कुमार, जितेंद्र कुमार एवं अन्य छात्र छात्राओं ने योग एवं यज्ञ में  पूरी निष्ठा एवं तन्मयता के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...