Saturday, July 16, 2022

पालीगंज में पेयजल के लिए मचा हाहाकार, नल जल योजना साबित हो रही हाथी के दो दांत



पालीगंज में पेयजल के लिए मचा हाहाकार, नल जल योजना साबित हो रही हाथी के दो दांत




 पालीगंज से अशोक जी रिपोर्ट

ग्रामीणों ने गिरती जल स्तर बचाने के लिए पम्प सेट बन्द कराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन


पालीगंज
 प्रखण्ड सह अनुमंडल क्षेत्र के सभी इलाके में पेयजल के लिए हाहाकार मची हुई है। एक तरह सरकार की नल जल योजना हाथी के दो दाँत की तरह दिखावा साबित हो रही है तो दूसरी ओर जल स्तर में हो रही लगातार गिरावट के कारण हैंडपम्प भी पशुओं को बांधने के लिए मात्र खूंटे का काम कर रही है। जिसको देखते हुए शनिवार को पालीगंज प्रखण्ड क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के ग्रामीणों ने पम्प सेट बन्द करवा गिरती जल स्तर बचाने की मांग को लेकर हैंडपम्प में बकरी बांधकर व हाथों में खाली बाल्टी व बर्तन लिए जमकर प्रदर्शन किया। 



       जानकारी के अनुसार एक ओर इलाके में पड़ रही भीषण गर्मी व वर्षा नही होने के कारण भूमिगत जल स्तर में काफी कमी हो गयी है तो दूसरी ओर खेतो की सिंचाई को लेकर पम्प सेटों से भूमिगत जल का अधिक दोहन किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में पालीगंज प्रखण्ड क्षेत्र के रघुनाथपुर, कौरी दहिया व निरखपुर सहित कईं गांव के लगभग अधिकांश हैंडपम्प पानी देना बंद कर दिया है। जबकि प्रखण्ड व अनुमंडल क्षेत्र के अधिकांश वार्ड क्षेत्र में नल जल योजना मात्र दिखावे की वस्तु बनकर रह गयी है। कई वार्डो में नल जल का टँकी लगा ही नही तो कुछ वार्डो में लगा भी तो पानी ही सप्लाई नही हो रही है। यह योजना मात्र हाथी के दो दांत की तरह दिखावा साबित हो रही है। जिसे देखते हुए रघुनाथपुर गांव के ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को अचानक फुट पड़ा व सूखे हैंडपम्प में बकरी बांध हाथों में खाली बाल्टी व बरतने लेकर भूमिगत जल स्तर बचाने के लिए पम्पसेटों को बन्द कराने तथा नल जल योजना का पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि हमलोग पालीगंज प्रखण्ड के मेरा पतौना पंचायत स्थित रघुनाथपुर गांव स्थित वार्ड संख्या 8 के निवासी हूँ। जहां नल जल योजना लगाई गई है। जबकि बगल के वार्ड संख्या 7 में नल जल योजना नही लगाई गई है। लेकिन वर्तमान वार्ड संख्या 8 के वार्ड सदस्य ने वार्ड संख्या 7 में लोगो को नल जल का कनेक्शन कर पानी सप्लाई कर रहे जिसके कारण वार्ड संख्या 8 में हमसभी को पेयजल नही मिल रही है। वही जल स्तर में कमी के कारण अपनी निजी हैंडपम्प भी पानी नही दे रही है। वही किसान खेतो की सिंचाई को लेकर दिन रात पम्पसेट चला रहे है। जिन्हें मना करने पर भी मानने को तैयार नही है। वही ग्रामीणों ने पम्पसेट बन्द करवाने व नल जल योजना का पानी मुहैया कराने की मांग करते हुए पालीगंज एसडीओ मुकेश कुमार को आवेदन सौंपा है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...