Saturday, July 16, 2022

चोरों ने किया सेंद मारी दुकानदार को जागते भागा चोर..

चोरों ने किया सेंद मारी दुकानदार को जागते भागा चोर..



वंशी (अरवल)इमामगंज मुंगीला मोड़ गेट के समीप किराना दुकान  में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने सेंद मारी किया. लेकिन दुकानदार  को सेंद मारी की भनक लगते ही चोर चोर हल्ला गुदाल किया .ग्रामीणों को जाग जाने की भय से चोर भाग निकले. दुकानदार मोहन साव ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि 1:00 बजे के करीब ठक ठक की आवाज से  नींद खुल गई. नींद खुलते ही ठक ठक की आवाज सुन ऊपर छत से ही हल्ला किया. चोर पकड़े जाने की भय से भाग निकला. वही पास में मुंगीला मोड़ पर ही कोचहासा निवासी विश्वनाथ सिंह के बन रहे मकान से अज्ञात चोरों ने रात्रि में हजारों रुपए मूल्य के लिंटर के छड़ काट कर ले भागे. चोरी की घटना से मुगीला अंगारी  कोचहासा चिरारी विगहा समेत आसपास के गांव के दुकानदारों में चोरों के प्रति आक्रोश व्याप्त है. जानकारी के अनुसार चोरों ने कुछ दिन पूर्व इमामगंज मुकेश मोटरसाइकिल दुकान के भिंडी लीटर तोड़कर चोरों ने अंदर घुस कर हजारों  के मूल्य के सामग्री चुरा कर ले भागे.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...