खरीफ किसान चौपाल नुक्कड़ नाटक का आयोजन.
बंसी अरवल से राकेश कुमार की रिपोर्ट
वंशी (अरवल) सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के अनुआ शेरपुर एवं सोनभद्र गांव में शनिवार को खरीफ किसान चौपाल नुक्कड़ नाटक की भव्य प्रस्तुति कलाकारों ने किया.किसान चौपाल का उद्वघाटन प्रखंड तकनीकी सहायक सह प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया. इस अवसर पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किसानों की खेतों तक सिंचाई की गंभीर समस्या पर चर्चा किया खेतों में उर्वरक खेतों में उपज पर विस्तार से चर्चा किया इन दिनों पानी का लेयर काफी नीचे जाने से किसानों को धान का बिचड़ा कैसे बचाई जाएगी इस पर चर्चा किया .मां सीता सेवा सदन के बैनर तले नुक्कड़ नाटक के टीम लीडर अखिलेश सिंह ने उपस्थित किसानों को खरीफ फसल के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विस्तार से बतलाया कलाकारों ने किसानों को पराली नहीं जलाने अपील करते हुए भव्य नाटक कला प्रस्तुत किया नाटक कला प्रस्तुति देख उपस्थित किसानों ने कलाकारों को सराहना किया नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में टीम लीडर अखिलेश सिंह गायक कलाकार सूरज संगम संतोष कुमार उमेश कुमार संतोष कुमार वही महिला कलाकार पूजा कुमारी एवं छोटी कुमारी अपनी कला प्रस्तुत कर किसानों को सरकार की ओर से चलाई जा रही कई संदेशों को दिया. इस मौके पर समन्वयक संजय कुमार किसान सलाहकार समेतअन्य गण्य मान्य लोग उपस्थित थे.
