Tuesday, July 12, 2022

योग शिविर का आयोजन

योग शिविर का आयोजन


  राजू भारती की रिपोर्ट 

औरंगाबाद जिला के हसपुरा प्रखंड के डिन्डीर गाँव के देवचंद सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में पतंजलि योगापीठ हरिद्वार के तत्वाधान में छात्र - छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए पांच दिवसीय योग शिविर जिला योग प्रशिक्षक सुरेश प्रसाद आर्य के दिशा निर्देश में आयोजन किया गया है !सभी छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह से योग, प्राणायाम, आसन और व्यायाम करके शरीर को रोग रहित बनाने का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षक सुरेश आर्य ने योग के महत्व को बताते हुए कहा की दैनिक जीवन में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग- प्राणायाम करना अति आवश्यक है,छात्र -छात्राओं को विशेष रुप से तन मन एवं मस्तिष्क को ठीक रखने के लिए प्रतिदिन योग करना  अति आवश्यक है, योग करने से छात्र मेधावी बनते हैं शरीर सुंदर और सुडौल बनते हैं, अतः योग करें और निरोग रहैं ! यह शिविर लगातार 5 दिन तक चलेगा शनिवार को शिविर का समापन हो जाएगा ! देवचंद सिंह उच्च विद्यालय के शिक्षक बलराम सिंह, रूपेश कुमार ,ममता कुमारी, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, पूरी तन्मयता के साथ बच्चों को उत्साहवर्धन करते रहें!शिविर में मुख्य रूप से  व्यवस्थापक महेश प्रसाद सिन्हा  का हम योगदान रहा।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...