Tuesday, July 12, 2022

राष्ट्रीय लोक अदालत को ले प्राधिकार के सचिव ने सब जज व मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक


सासाराम (रोहतास) जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव छेदी राम की अध्यक्षता में मंगलवार को आगामी 13 अगस्त को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर सासाराम अनुमंडल के सभी सब जज तथा मजिस्ट्रेट के साथ लोक अदालत भवन में  एक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में सचिव ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को आगामी 13 अगस्त  शनिवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने न्यायालय में लंबित वादों, संबंधित सुलहनीय वादों को अधिक से अधिक मात्रा में निष्पादित कराने हेतु सहयोग देने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर सचिव छेदी राम, सीजेएम शक्ति धर भारती, सब जज प्रथम राघवेंद्र नारायण सिंह, उमेश राय, स्मिता गौरव, देवेश कुमार, राम चन्द्र प्रसाद, एसडीजेएम विधा नंद सागर, दामोदर कुमार, निवेदिता कुमारी, हिमसिखा मिश्रा, रवि शंकर पासवान सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...