Friday, July 8, 2022

सौभाग्य के साथ इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस कि स्थापना दिवस मनाई गई।

संगठन की ताकत आपकी अधिकार ।

सौभाग्य के साथ इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस कि स्थापना दिवस मनाई गई।


गया/बिहार।

 गया जिला कार्यालय में धूमधाम से इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस का वर्षगांठ मनाया गया इस मौके पर उपस्थित बिहार प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन केसरी ,बिहार प्रदेश सचिव सुधीर कुमार शर्मा,बिहार महिला विंग सचिव पूजा केसरी, गया जिला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ,जिला उपाध्यक्ष सौरव मिश्रा , डोभी प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार यादव, डोभी महिला विंग अध्यक्ष पूजा कुमारी यादव, शेरघाटी अनुमंडल अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार उर्फ भोला जी बिहार प्रदेश के तकरीबन आधा दर्जन जिलों में इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस की वर्षगांठ मनाई गई। सुपौल जिला, पटना, औरंगाबाद, गया, नवादा ,रोहतास ,यदि जिलों में  संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यनारायण विश्वकर्मा जी के आलोक में वर्षगांठ मनाई गई। बिहार प्रदेश अध्यक्ष के अलावा तमाम प्रदेश जिला और प्रखंड के साथियों उपस्थित होकर केक काटकर संगठन की लंबी उम्र की कामना की इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस लंबी उम्र तक गरीब असहाय मजदूर महिला की ताकत बनकर देश में काम करने की संकल्प लेती है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...