बिहार ...
बिहार विधानमंडल में मॉनसून सत्र आरंभ हो गया । बलते मौसम के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया जा रहा है । जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय पासवान जन अधिसूचना जारी करते हुए यह कहा कि समस्त समस्त जिलावासियों से आग्रह करता हूं कि इस मानसून सत्र के दौरान बदलते मौसम में अपने और अपने परिवार के सेहत का ध्यान रखें ।
क्योंकि मॉनसून का यह सत्र संक्रमण का सत्र है जानलेवा जिसमें बीमारियों का खतरा बना रहता है । अगर छोटे छोटे पहलुओं पर ध्यान दिया जाए । तो तमाम छोटी-बड़ी समस्याओं को समाप्त किया जा सकता है । जैसे इन दिनों अपने घर के इर्द-गिर्द जलजमाव ना होने दें अगर गड्ढे नाली में जलजमाव है तो उसमें कीटनाशक का छिड़काव करें । अपने घर के कूलर टँकी गमले एवं टायर में पानी का जमाव ना होने दें । रात्रि के समय पूरे शरीर को ढक कर रखें और एवं कीड़ों से मच्छर से अपना बचाव करें ।
बरसात के दिनों में बहुत ज्यादा जहरीले कीड़े पनपते हैं जिनसे बीमारियों का खतरा बना रहता है इसलिए खाने वाले सामान को ढक कर रखें रसोई एवं घर के आसपास सफाई रखें । और इन्हीं छोटे-छोटे सतर्कता को बरतते हुए अपने और अपने परिवार की स्वास्थ्य को सुरक्षित रखें स्वस्थ रहें खुश रहें ।
मैं समस्त जिला वासियों की खुशी तंदुरुस्ती और स्वास्थ्य के लिए भगवान से कामना करता हूं और करता रहूंगा । तबियत खराब होना, बुखार लगने तथा दाद खाज व हृदय संबंधित समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें । ताजा भोजन करें साथ ही दही का सेवन ना करें क्योंकि दही में संक्रमण का खतरा बरसात के दिनों में बना रहता है । भारत सरकार व राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना को ध्यान दें ।




