एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहे कुर्था न्यू मुबारकपुर वासी ।
अरवल जिले के कुर्था प्रखंड अंतर्गत खेमकरण सराय पंचायत वार्ड नंबर 2 न्यू मुबारकपुर वासी पीएचडी की लापरवाही के चलते एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहे, संवेदक ठेकेदारje स्कूटी, एसडीओ,, पीएचडी विभाग के कोई भी पदाधिकारी गण सुनने को तैयार नहीं है, हमने मोबाइल फोन से बहुत बार संपर्क किया गया मगर कोई भी फोन तक नहीं उठाते हैं, जबकि सरकार की महत्वकांक्षी योजना नल जल हर घर में जल हर घर को पानी नीतीश सरकार के द्वारा इस योजना को लाई गई थी कि कोई भी घर पानी बगैर कुछ भी नहीं हो सकता है, इस भीषण गर्मी में भी एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहे न्यू मुबारकपुर कुर्था बासी के लोग, पीएचडी के ठीक सामने पंडित रोड में मुख्य सड़क पर गड्ढा खोदकर करीब 15 दिन से छोड़ दिया गया है इस गड्ढे से बहुत बड़ा खतरा भी हो सकता है कोई भी व्यक्ति इस में गड्ढे में गिरकर घायल हो सकता है मगर पीएचडी के पदाधिकारी गण इस बात को अनदेखी कर रहे हैं,इस संबंध में हमने ठेकेदार मृत्युंजय कुमार से बात करना चाहा मगर उनका मोबाइल स्विच बंद था एसडीओ साहब जी साहब स्कूटी साहब वह सब बड़े बड़े साहब लोग पीएचडी विभाग के पदाधिकारी गण लोग खुद बिसलेरी का पानी पी पी कर आते हैं ऐसी हवा में रहते हैं, उन लोगों को गरीबों से कुछ लेना-देना नहीं रहता है, देवी जबकि इस मोहल्ले में सभी गरीब मजदूर परिवार भर के रहते हैं चापाकल का पानी सब जगह छोड़ दिया है चापाकल चलना भी बंद हो चुका है सारे लोग नल जल योजना पर ही डिपेंड है, इसलिए ग्रामीण वासी सभी ने जिला पदाधिकारी महोदय से मांग की है कि जल्द से जल्द नल जल को रिपेयरिंग कर पानी का प्रारंभ किया जाए, जिससे इस भीषण गर्मी में भी कम से कम गरीब मजदूर परिवार के लोग पानी पी कर भी जिंदा रह सकें, इस अवसर पर जितेन कुमार राम जी शर्मा मिथिलेश ठाकुर उमा शंकर ठाकुर सोनू ठाकुर राहुल ठाकुर वीरेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी उपेंद्र कुमार श्यामसुंदर कुमार धनंजय कुमार राम मेघवाल मिस्त्री उपेंद्र मिस्त्री सैकड़ों ग्रामीण जनता ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द नल जल योजना को शीघ्र प्रारंभ करने की बात कही गई है जिससे पानी का मिलना शुरू हो सके,
