Saturday, July 16, 2022

अरवल नगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद का निपटारा करने के लिए समस्या को चुना गया

 अरवल नगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद का निपटारा करने के लिए समस्या को चुना गया





अरवल नगर थाना अरवल में भूमि विवाद की समस्या का निराकरण करते हुए प्रकाश रंजन वगैरह बनाम गुडिया देवी पति रामाशंकर प्रसाद के बीच आपसी समझौता कराकर सभी भाईयों के बीच भूमि का बटबारा करा दिया गया । बैठक की कार्यवाही में  राजस्व अधिकारी अजमत अली अंसारी, पु अ नि मिथिलेश कुमार शर्मा, राजस्व कर्मचारी अशोक कुमार पाण्डेय एवं अंचल अमीन अरवल रवि शंकर सिन्हा उपस्थित थे  । भूमि विवाद की समस्या के निवारण होने के कारण सभी पक्ष संतुष्ट दिखे  । वही प्रकाश रंजन द्वारा बताया गया कि भूमि विवाद की समस्या का इसी तरह निष्पादन होने से न्यायालय पर भार कम होगा और विवाद भी कम समय में हल हो रहा है  । सरकार का यह सराहनीय प्रयास है  ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...