बिधालयों में शैक्षणिक माहौल बनायें : मो मोकिमउद्दीन
अरवल नव पदस्थापित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) मो मोकिमउद्दीन ने आज रामकेवल उच्च बिधालय रोहाई का निरीक्षण कल किया था, आज लगातार दुसरे दिन शहर के बालिका उच्च बिधालय अरवल का उन्होंने निरिक्षण किया, निर्धारित समय से काफी देर बाद बिधालय में पहुंचने वाले शिक्षकों को लगाई फटकार और अगली बार ऐसा करने पर होगी कार्रवाई. उन्होंने ने ऐसे शिक्षकों को दिया चेतावनी.
आज सुबह 9 :28 बजे ही अरवल में नव पदस्थापित डी पी ओ मोहम्मद मोकिमउद्दीन शहर के बालिका उच्च बिधालय में पहुंच गए, और बिधालय ,की सफाई, पढ़ाई के साथ ही अन्य ब्यवस्थाओं का जायजा लिया, पढ़ाई के साथ ही बिधालय की साफ-सफाई पर उन्होंने गहरे असंतोष का इजहार किया. प्रधानाध्यापक कामता सिंह को इसमें सुधार करने की नसीहत दिए.
डी पी ओ मो मोकिमउद्दीन ने बिधालय पहुंचने के बाद 9:30 बजे बिधालय के शिक्षक उपस्थित पंजि को जब्त कर लिए, देर से आने वाले दो शिक्षकों मो आसिफ अली और सुमित्रा कुमारी को चेतावनी देकर उपस्थिति पंजि पर हस्ताक्षर बनाने दिया. बच्चों का क्लास भी लिया, मैथ और अंग्रेजी पढ़ाये.
अंजुमन तरक्की ए उर्दू के जिला सचिव एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी ने डी पी ओ साहब द्वारा किए जा रहे बिधालय निरीक्षण का स्वागत करते हुए कहा है कि शिक्षा बिभाग के पदाधिकारी द्वारा इसी तरह के निरीक्षण से बिधालय में शैक्षणिक माहौल बनेगा. शिक्षण कार्य में सुधार होगा. एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी महोदय से आगे भी निरिक्षण कार्य को चलाते रहने का आग्रह किया है. उन्होंने जिले में उर्दू भाषा की पढ़ाई पर भी डी पी ओ साहब का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग किया है कि वैसे उर्दू शिक्षकों को बिधालय में भेजा जाय जो बिधालय छोड़ कर सरकार के अन्य कार्यालयों में क्लर्क का कार्य कर रहे हैं.

