डॉक्टर बाबू जयराम सिंह की तीसरी वरसी पर दी गई श्रद्धांजलि
अरवल खभैनी ग्राम के रहने वाले बाबू जयराम सिंह तीसरी बरसी मनाई गई और दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई! श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल थे भाकपा माले अरवल विधायक कॉमरेड महानंद,भाकपा माले जिला सचिव कॉम जितेंद्र यादव,भाकपा माले अरवल प्रखंड सचिव कॉम महेंद्र प्रसाद,नगर सचिव कॉम नंदकिशोर प्रसाद,जिला कमिटी सदस्य कॉम त्रिभुवन शर्मा,कॉम गोपाल प्रसाद कॉम शुएब आलम खभैनी पंचायत पूर्व मुखिया कॉम गणेश यादव कॉम विजय पासवान नगर परिषद अरवल अध्यक्ष कॉम रमाकांत शर्मा माले नेता कॉम बीरबल प्रसाद सहित दर्जनों माले नेता शामिल थे!
श्रद्धांजलि देने के बाद सभी नेताओ ने माल्यार्पण किया! श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए भाकपा माले विधायक कॉमरेड महानंद ने कहा डॉक्टर जयराम बाबू अपने जीवन काल में जनता की सेवा करते रहे,इतनाही नहीं बिहार में चल रहे जमीन, मजदूरी और सामंतवाद आंदोलन में भी खुद कूद पड़े और जेल भी गए! और अपने दो दो बेटा को जनता के आंदोलन में समर्पित कर दिया आज वैसे व्यक्ति हमलोगो के साथ होते तो देश में चल रहे फासीवाद के खिलाफ लडाई को और ताकत मिलता! आगे उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई चरम पर है देश के सभी संपदा को निजीकरण कर रही है रोजगार के नाम पर मोदी सरकार देश के युवाओं के साथ मजाक कर रही है और विरोध करने पर सरकार लाठी चला रही है और नौजवानों को झूठे केस में फंसा रही! भाजपा के राज में अफसरशाही हावी है और दिन रात देश में धर्म के आड़ में नफरत फैला रही है!
भाकपा माले जिला सचिव ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ 7 अगस्त को पूरे बिहार में जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा! उन्होंने कहा कि आज मजदूरों को काम नहीं मिल रहा काम के नाम पर मजदूरों को शोषण किया जा रहा है, मजदूरों का आंदोलन तेज करने के भाकपा माले खेत मजदूर का सदस्यता अभियान चला रही अरवल में एक लाख से अधिक खेत मजदूरों को सदस्य बनाया जाएगा! आज गरीब,नौजवानों को आंदोलन से जोड़ना यही बाबू जयराम सिंह की सच्ची श्रद्धांजलि होगी!
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल में शामिल थीं बाबू जयराम सिंह के धर्मपत्नी शारदा देवी और पुत्रवधु मनोरमा देवी, वीणा देवी और उनका बेटा बादशाह प्रसाद ने श्रद्धांजलि दी और मलयर्पण किया! श्रद्धांजलि कार्यक्रम का अध्यक्षता भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य कॉम रविन्द्र यादव ने किया!
भाकपा माले जिला कार्यालय सचिव
सुएब आलम

