कोचहासा बन्धु विगहा गांव में सात घरों में लाखों की चोरी..
मुखिया ने चोरी घटना को कड़ी निंदा की.
6 माह पहले भी 3 मकान को ताला चोर तोड़ा था..
चिरारी विगहा में 6 बन्द मकान के ताला तोड़कर लाखों की समाग्री गायब.
राकेश कुमार संवाददाता
वंशी (अरवल ) कोचहासा बन्धु विगहा गांव में अज्ञात चोरों ने सोमवार को रात एक साथ सात घरों को करीब10 लाख रुपये की चोरी की मामला प्रकाश में है. चोरी की घटना के जानकारी मिलते ही किंजर थाना अध्यक्ष दुर्गानंद मिश्र बन्धु विगहा गांव पहुंचकर चोरी की घटना को तहकीकात में जुट गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने बंधुविगहा निवासी सुरेंद्र सिंह शशी सिंह धीरज सिंह शिवनाथ सिंह नीतू देवी गुड्डी सिंह एवं सत्येंद्र सिंह के बंद घर के ताला तोड़कर करीब दस लाख रुपये के समाग्री नगदी समेत आभूषण की चोरी चोरों ने किया. मंगलवार को सुबह जैसे ही ग्रामीणों जागे देखा कि बन्द दरवाजे के ताला तोड़कर घर के समाग्री विखरा पड़ा है. इस चोरी की घटना गांव एवं पंचायत में चोरी की घटना को जंगल में लगी आग की तरह फैल गई. चोरी की घटना के जानकारी जैसे ही कोचहासा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय रविदास को मिला .बन्धु विगहा पहुंचकर घटना की जानकारी लिया. मुखिया प्रतिनिधि संजय रविदास में बताया कि चोरी की बढ़ती घटनाओं को जितनी भी निंदा की जाए कम होगी .बंद मकान को चोरों ने टारगेट कर चोरी किया करता है .हाल ही कुछ माह पहले चिरारी विगहा गांव में 5 घरों में अज्ञात चोरों ने चोरी की थी. वही 6 माह पहले बन्धुविगहा गांव में 3 घरों में चोरों ने हजारों रुपए मूल्य गहने एवं नगदी वही एन जी ओ ऑफिस के ताला तोड़कर हजारों रुपए मूल्य के समाग्री का चोरी करने की मामला थाना में कलमवद्व है.
क्या कहते हैं थानेदार ।
किंजर थाना अध्यक्ष दुर्गानंद मिश्र ने बताया कि चोरी की घटना को तहकीकात की जा रही है. किसी भी सूरत में चोरों को पकड़ा जाएगा. चोर काफी शातिर है .रात के बंद मकानों को टारगेट कर चोरी किया करता है .थाना अध्यक्ष ने ग्रामीणों से रात्रि पहर में सजग रहने को अपील किया.

