Tuesday, July 5, 2022

प्रतीक कुशवाहा को छात्र जदयू के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर बधाई ।

प्रतीक कुशवाहा को छात्र जदयू के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर बधाई ।






राकेश कुमार संवाददाता

वंशी (अरवल) प्रतीक कुशवाहा  को छात्र जदयू के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेताओं को बधाई दी. इमामगंज जमहारु पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू के वरिष्ठ नेता राजकपूर सिन्हा ने बताया कि छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष  नीतीश पटेल के द्वारा मनोयन किया गया. उन्होंने कहा कि प्रतीक कुशवाहा को छात्र जदयू के प्रदेश सचिव बनाए जाने से बिहार के छात्र युवाओं में खुशी की लहर है.पार्टी कार्यकर्ताओं ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का बधाई दी. बधाई देने वाले में उपेन्द्र कुशवाहा , राहुल सिंह, धीरज कुशवाहा ,पूर्व मुखिया चंदन कुशवाहा ,सुजीत कुशवाहा ,पंकज कुशवाहा संजीव कुमार पवनतनय सिन्हा वंशी प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर सिंह  नीरज कुमार समेत अन्य लोगों शामिल हैं.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...