Saturday, July 16, 2022

वंशी प्रखंड के किसानों के खेतों तक विजली पहुचाने की मांग

वंशी प्रखंड के किसानों के खेतों तक विजली पहुचाने की मांग



वंशी (अरवल ) सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के किसानों को खेतों तक सरकार की ओर से चलाई जा रही महात्वाकांक्षी विद्युत परियोजना योजना का लाभ पहुचाने की मांग जनप्रतिनिधियों के साथ ही साथ किसानों ने किया है. भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह खटांगी पंचायत पैक्स अध्यक्ष माधव कुमार उर्फ बड़े शर्मा ने बयान जारी कर बताया कि भीषण गर्मी को लेकर धान के बिचड़े बचाने में किसानों को पसीने छूट रहे हैं. किसान बिजली के अभाव में महंगे डीजल जलाकर धान का बिचड़ा बचाने में मजबूर है .इन्होंने कहां कि सरकार की ओर से चलाई जा रही विद्युत परियोजना का लाभ वंशी प्रखंड के किसानों के खेतों तक नहीं पहुंची. प्रखंड में पावर हाउस चालू होने के बाद किसानों में खुशहाली आयी थी कि अब खेतों के बोरिंग तक विजली होगी. लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण वंशी प्रखंड में विजली के करंट से दर्जनों की मौत हुई. भाजपा नेता ने बयान में कहा कि बोरिंग तक विजली के कनेक्शन होगी तो बिजली की करंट किसानों की मौत नही होगी वही खेतो में पैदावार अच्छी होगी जिससे किसानों के चेहरे पर हरियाली होगी.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...