हेलमेट ना पहनने के कारण गंवानी पड़ सकती है जान
करपी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
करपी (अरवल) रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के खेदरू बिगहा निवासी कपिल देव चंद्रवंशी के लड़का मंटू कुमार एवं कटेसर गांव निवासी गनौरी राजबंशी के लड़का रंजीत कुमार एक ही मोटरसाइकिल पर दोनों सवार होकर के जा रहे थे कि मोड़ होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी गाड़ी गिरा देख यात्रियों ने करपी थाना अध्यक्ष विजय कुमार को सूचना दिया l करपी पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में लाया वहीं पुलिस ने ट्रैली पर तो उतार दिया लेकिन ट्रैली पर से इलाज रूम में ले जाने के लिए कोई भी चतुर्थवर्गीय कर्मचारी ना होने के कारण काफी समय बीत गई वहीं डॉ कृष्णा आशीष ने खुद ट्रॉली को ले जाकर ट्रीटमेंट किया मंटू कुमार को स्थिति खराब होने के कारण उसे विशेष इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल अरवल को भेजा गया इधर रंजीत कुमार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में ही कराई जा रही है वहीं सदर हॉस्पिटल जाने के क्रम में ही मंटू कुमार रास्ते में दम तोड़ दिया मरने की सूचना मिलते ही सभी लोगों में मातम का माहौल व्याप्त है और पत्नी,बच्चे को रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है l
