जिला मंडल के समस्त बूथों पर किया गया वृक्षारोपण ।
अरवल जिले के सभी मंडल के सभी बूथों पर लगातार वृक्षारोपण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय पासवान अरवल के अध्यक्षता में डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्मजयन्ति पर भाजपा जिला कार्यालय बैदराबाद अरवल में पुष्पांजलि सभा किया गया। उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करते हुए, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय एकता के धरातल पर ही सुंदर भविष्य की नींव रखी जा सकती है। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जम्मू कश्मीर राज्य में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ही देश के प्रथम व्यक्ति थे जो 370 धारा और 35a का जोरदार विरोध किया था। उन्होंने कहा था की एक राष्ट्र में दो निशान दो प्रधान 2 संविधान नहीं चलेगा, नहीं चलेगा।आज हमारे देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था उन्ही के विचार पर देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जम्मू कश्मीर से 370 एवं 35a कानून को ध्वस्त किया और वहां राष्ट्रवादी विचारधारा का बोलबाला हुआ। आज जम्मू कश्मीर में एक निशान एक प्रधान एक विधान कायम हो गया। इस मौके पर जिला महामंत्री श्री शंकर सिंह जी, जिला मंत्री श्री बबन पासवान जी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री जगदीश यादव जी, अतिपिछड़ा जिला अध्यक्ष श्री कन्हैया चंद्रवंशी जी , कार्यालय प्रभारी श्री अजय सिंह जी सहित अन्य सभी सैकड़ों कार्यकर्ता बन्धु शामिल हुए।
