नवयूवक कॉवरिया संघ करपी का बैठक 10 को : आनंद ।
नवयूवक कॉवरिया संघ करपी का एक आवश्यक बैठक 10जुलाई, दिन रविवार को सुबह 11बजे उच्च विद्यालय करपी के प्रांगण में रखा गया है। उक्त बातें संघ के अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस बैठक में श्रावण मास में देवकुंड अवस्थित बाबा दूधेश्वरनाथ महादेव पर जलाभिषेक हेतू पटना - देवकुण्ड काॅवर यात्रा पर विचार विमर्श किया जायगा। तथा काॅवरिया संघ को पुनः गठन भी किया जायगा।
इस बैठक में नव यूवक कॉवरिया संघ के सभी सदस्यगण को आमंत्रित करते हुए आवाहन किया की पटना - देवकुंड कावर यात्रा विगत बाइस साल पहले इसी करपी के पावन भूमि से प्रारंभ हुआ था, जो निरंतर जारी है, लेकीन विगत दो सालो से करोना माहामारी के कारण यात्रा अस्थाई रूप से स्थगित था। लेकीन इस वर्ष पूर्व की तरह कावर यात्रा चलेगा। कावर यात्रियों के लिए करपी उच्य विद्यालय के प्रांगन में विश्राम स्थल का निर्माण कर कावर यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाया जाएग। मौके पर सचिव रविन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष शंकर गुप्ता, वेंकटेश शर्मा थे।
