शराब कि नशे की हालत में युवक गिरफ्तार भेजा गया जेल ।
रोहतास ब्यूरो प्रभारी की रिपोर्ट।
चेनारी (रोहतास) शराब के नशे में एक युवक को चेनारी थाना के गेट पर हो हंगामा करना बहुत महंगा पड़ा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में अल्कोहल की मात्रा की जांच कराई। यहाँ के डाक्टरों द्वारा अल्कोहल की पुष्टि किये जाने पर बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरैना गांव निवासी सोनू कुमार तिवारी शराब के नशे में थाना परिसर के गेट पर हो हल्ला व हो हंगामा कर रहा था पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना गेट के समाने दुकानदारों एवं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सोनू कुमार तिवारी शराब के नशे में स्थानीय थाना में पदस्थापित एक एएसआई के साथ बकझक व हो हल्ला कर रहा था तभी पुलिस द्वारा शराबी युवक को गिरफ्तार किया गया।
