Monday, July 4, 2022

बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकता है बड़ा दुर्घटना ।

बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकता है बड़ा दुर्घटना ।





अरविंद कुमार कलेर अरवल।

 सदर प्रखंड के परासी पंनचायत के वार्ड नंबर 12 में बिजली की पोल से चाइनीज तार के सहारे वार्ड नंबर 12 में बिजली का उपयोग किया जा रहा है जिससे बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकता है। कहे तो बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण वार्ड नंबर 12 के लोग कभी भी बिजली का शिकार हो सकते हैं। वही ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के पदाधिकारियों से इस समस्या को लेकर गुहार लगा चुके हैं लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। वहीं परासी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजेश ठाकुर ने बताया कि दर्जनों लोगों के साथ दो तीन बार हम लोगों ने अरवल बिजली विभाग को लिखित आवेदन के माध्यम से एलटी तार के लिए सूचना दी है फिर भी इस पर कोई पदाधिकारी आज तक देखने तक भी नहीं आए  जब बिजली के पोल गाडा जा रहा था  तो हम लोगों को लगा था कि अब बिजली की समस्या से निजात मिल जाएगी लेकिन बिजली विभाग की  घोर लापरवाही के कारण आज तक परासी पंचायत के  वार्ड नंबर 12 के लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है बारिश के दिनों में चाइनीज तार के कारण कभी-कभी बिजली के पोल में भी विद्युत प्रवाहित होता है जिसे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। जबकि बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने आश्वासन तो देते हैं लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है। अगर समय रहते वार्ड नंबर 12 में एलटी तार नहीं लगाया गया तो कभी भी बहुत बड़ी दुर्घटना घट सकती है जिसका जिम्मेवार बिजली विभाग के पदाधिकारी होंगे वही गुस्साए ग्रामीणों ने कहां की इस बार बिजली विभाग के कोई भी पदाधिकारी बिजली बिल के लिए आएंगे तो उन्हें बिजली बिल नहीं दिया जाएगा और खाली हाथ उन्हें वापस जाना पड़ेगा।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...