आवास योजना के भुगतान जल्द कराने के लिए प्रधान सचिव मिलते हुए अरवल विधायक महानंद सिंह
पीएम आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को मिलने वाली राशि लगभग 1 वर्षों से नहीं मिला. गरीब परिवार के लोग अपने मकान तोड़कर तिरपाल के नीचे रहने को विवश हैं – महानंद सिंह
रोज दिन विधायक महानंद सिंह के पास लोग आते रहते हैं और आवास योजना की राशि नहीं मिलने पर शिकायत करते रहते हैं। इसके लिए बिहार विधानसभा में प्रश्न भी उठाया गया था. लेकिन नगर एवं आवास विभाग मंत्री जी द्वारा आश्वासन 2 महीने का दिया गया था। लेकिन उस पर कोई काम नहीं हुआ।
नगर विकास एवं आवास विभाग का प्रधान सचिव से मिलकर वैसे सभी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के खाते में तत्काल पैसे भिजवाने के लिए प्रधान सचिव को सूची सौपी गयी। प्रधान सचिव के द्वारा कहा गया कि विभाग में अभी पैसा केंद्र सरकार के द्वारा नहीं भेजा गया है। फिर भी दूसरे वैसे कई शहरों में जहां पर अनावश्यक रूप से कई माह से इस योजना में पैसा पड़ा हुआ है। वहां से राशि वापस मंगाते हुए। 15 दिनों के अंदर सभी लाभुकों के खाते में राशि भेजने का आश्वासन दिया है।साथ ही
उन्होंने महावीर चौक से पुरानी अरवल, बैदराबाद, ओझाबिगहा, जर्जर रोड को अविलंब बनवाने की मांग भी दुहराई. एनएच 110 शहर के खादी ग्रामोद्योग के बगल से इमली के पेड़ से खनगाह तक जर्जर रोड की अविलंब निर्माण कराने के लिए नगर विभाग के प्रधान सचिव को ज्ञापन दिया गया था। जिसे तत्काल उसपर अमल करने का याद दिलाया. अविलंब कार्य करने का मांग किए। नगर परिषद क्षेत्र को सौंद्रीयकरण की मांग किए हैं। साथ में नगर परिषद अरवल अध्यक्ष रामाकांत कुमार उर्फ टुन्ना जी भी मिले हैं। वही नगर परिषद के सभी वार्डों की नाली को जोड़कर ड्रेनेज बनाने का भी मांग किए क्योंकि अभी शहर बन रहा है अभी निर्माण हो जाएगा तो आने वाले दिनों में शहर की हर वार्डों से पानी निकासी हो जाएगा नहीं तो नदी में नगर परिषद तब्दील हो जाएगा हल्की सी बारिश होने पर नगर परिषद के गलियों में पानी जमा हो जा रहा है जिससे आम लोगों को बीमारी एवं चलने फिरने में मजबूर हो जा रहे हैं जनता अपनी पसीने की कमाई से टैक्स जमा करते हैं लेकिन टैक्स जमा करने के बाद भी सुविधा नगर परिषद का नहीं मिल रहा है। इस पर प्रधान सचिव ने यह कहा कि चार-पांच माह के बाद नगर परिषदों में ड्रेनेज निर्माण करने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी फिलहाल अभी नगर निगम में ड्रेनेज की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

