Thursday, August 18, 2022

अरवल ग्रामीण इलाकों में 16 घंटा बिजली आपूर्ति करने का निर्देश

अरवल ग्रामीण  इलाकों में 16 घंटा बिजली आपूर्ति करने का निर्देश 


 अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट

अरवल, बिहार राज्य में सुखाड़ की स्थिति की समीक्षा हेतु कृषि मंत्री , बिहार सरकार कृषि विभाग के प्रधान सचिव के द्वारा जिला के जिला पदाधिकारीयों के साथ विडियों कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित किया गया. बैठक में सभी जिला पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारीयों को निर्देश दिया गया कि आपदा की इस घड़ी में कृषकों को हर संभव सहायता मिलनी चाहीए. सरकार के द्वारा डीजल अनुदान की व्यवस्था की गयी है , तथा ग्रामीण ईलाकों में 16 घंटे बिजली की आपूर्ति का निर्देश दिया गया है. जिन जिलों में रोपनी का कार्य नहीं हुआ है , वहाँ के कृषकों को आकस्मिक फसल योजना के तहत होने वाले फसलों के बीज को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा. जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया गया कि इच्छुक कृषकों का आकलन कर बीज का माँग करें. बीज का दुरूपयोग नहीं होना चाहीए. उर्वरक की कमी नहीं है. आवश्यकता अनुसार उर्वरक की आपूर्ति की जा रही है. इस बैठक में अरवल जिला के जिला पदाधिकारी ,  जे प्रियेदर्शिनी अपर समाहर्ता ज्योति कुमार ,  तथा जिला कृषि पदाधिकारी डॉ विजय कुमार द्विवेदी उपस्थित थे.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...