Thursday, August 18, 2022

तेज प्रताप यादव को अरवल के प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर राजद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत



 तेज प्रताप यादव को अरवल के प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर राजद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत



 कलेर से अरविंद कुमार की रिपोर्ट


कलेर  बिहार सरकार कल्याण विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव को अरवल जिले के प्रभारी मंत्री बनने पर युवा राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पटना पहुंचकर बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव को बुके देकर स्वागत किया| इस दौरान युवा राजद जिला अध्यक्ष प्रवीण यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पटना राजद कार्यालय पहुंच कर तेज प्रताप यादव को बुके देकर स्वागत किया| युवा राजद जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बड़े भाई तेज प्रताप यादव को बिहार सरकार कल्याण विभाग के मंत्री के साथ अरवल जिला के प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने
खुशी जाहिर करते हुए बताया कि महागठबंधन की सरकार बनने से लोगों को हर समस्याओं का सुनवाई होगा और लोगों की हर समस्याओं से निपटने के लिए तत्पर रहेंगे| इधर अरवल जिले के प्रभारी मंत्री तेज प्रताप यादव के बनने पर युवाओं मे खुशी का माहौल है। इस मौके पर युवा राजद के जिला अध्यक्ष प्रवीण यादव के साथ युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष नूर अहमद उर्फ शाहिद खान मुलायम यादव पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रंजन यादव सहित राजद पार्टी के युवा पटना पहुंचकर प्रभारी मंत्री तेज प्रताप यादव को बुके देकर स्वागत किया।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...