Saturday, August 6, 2022

अरवल, 5 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि आज पुण्यतिथि पर सुषमा स्वराज जी को विनम्र श्रद्धांजलि

अरवल, 5 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि आज पुण्यतिथि पर सुषमा स्वराज जी को विनम्र श्रद्धांजलि 



 अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट

अरवल आपके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता, आपके जैसा ओजस्वी वक्ता, तथ्यपरक और तर्कसंगत विश्लेषण के साथ मुखर रूप से विविध विषयों पर अपनी बात शेरनी की तरह रखने वाले नेता बिरले ही होते है ।
स्व सुषमा स्वराज जी का जाना एक युग के समाप्त होने के समान हथा, देश और पार्टी दोनों के लिए बहुत भारी क्षति हुई थी। भारत रत्न स्व पंडित अटल बिहारी बाजपेई जी और युगपुरुष श्री नरेंद्र मोदी जी के मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण मंत्री रहने के साथ ही अद्भुतपूर्व विदेश नीति को लागू कराने वाली सुषमा जी को आज पूरा देश याद कर रहा है। आज उनके पुण्यतिथि पर उनको
शत शत नमन।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...