Saturday, August 6, 2022

जिला परिषद सदस्यों ने किया हंगामा बैठा धरना पर

जिला परिषद सदस्यों ने किया हंगामा बैठा धरना पर


 अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट


 अरवल, जिला परिषद की बैठक अध्यक्ष संध्या देवी की अध्यक्षता में समहरणालय सभा कक्ष में आयोजित की गई.
बैठक के दौरान जिला परिषद के नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता ज्योति कुमार ने पूर्व के बैठक के दौरान ली गई प्रस्ताव को प्रस्तुत किया. जैसे ही उन्हें प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिला परिषद के सदस्यों ने कहा कि योजनाओं का प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिल रही है. जिला परिषद के अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष यादव कुसुम गणेश,  परिषद सदस्य सरस्वती देवी उर्फ ऋषि कला, शाद शाद, रंजन कुमार, महेश यादव, नरेश शर्मा, अमृता राज नारेबाजी करते हुए बैठक से बाहर निकल गए. और डीएम कार्यालय के मुख्य सीढ़ी के पास ही बरामदे में ही सभी सदस्य धरना पर बैठ गए. और अपर समाहर्ता एवं डीपीआरओ के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. नारेबाजी के दौरान जिला परिषद के सदस्यों ने कहा कि हम लोग को 8 महीना हो गया सदस्य चुने हुए. लेकिन अभी तक एक भी काम हम लोगों के स्वीकृति से नहीं हो पाया है. जनता हमें गाली दे रही है. यहां बैठक में  प्रस्ताव लाया गया था. उसकी प्रशासनिक स्वीकृति अभी तक नहीं मिली. जिसके कारण जिला में करोड़ों रुपया का काम बाधित है. हंगामा के संबंध में नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता ज्योति कुमार ने बताया कि वित्त विभाग के पास संशोधन के लिए पत्र गया हुआ है. पंचायती राज विभाग के उपनिदेशक नजरें हसन ने बताया है कि वित्त विभाग के पास संशोधन के उन्होंने प्रशासनिक स्वीकृति देने से इनकार कर दिया धरना के दौरान जिला परिषद के सदस्यों ने अपर समाहर्ता से वार्ता की. वार्ता के दौरान एमएलसी रिंकू के पहल पर  जिला परिषद के अध्यक्ष संध्या देवी, उपाध्यक्ष यादव कुसुम गणेश शाह साद, रंजन कुमार ने अपर समाहर्ता से वार्ता की. वार्ता के दौरान सारी बातो को अपर समाहर्ता ने रखा और सदस्यों को आश्वस्त कर कहा कि जैसे ही पत्र प्राप्त होता है. प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी.
 वहीं जिला परिषद के सदस्य श
शाह साद ने कहा कि 7 दिनों के भीतर अगर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान नहीं किया जाता है तो आंदोलन के लिए आगे का रास्ता तय किया जाएगा.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...