आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अरवल जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज आजादी की गौरव यात्रा के चौथे दिन की यात्रा हुई सम्पन्न
अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट
अरवल सदर प्रखंड के बारा कोरियम से प्रसादी इंग्लिश तक जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा जी के नेतृत्व यह यात्रा किया गया .
पदयात्रीगण आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों के समर्थन में,
जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा जी के नेतृत्व में निकाले गए इस यात्रा में जिला कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्षगण श्री कामेश्वर शर्मा, प्रो मदन यादव , अरवल सदर प्रखंड अध्यक्ष सेजाम खां , नईम अंसारी , अरूण भारती,अरवल नगर कांग्रेस अध्यक्ष इसलाम अंसारी, भोलानाथ गोस्वामी, प्रवक्ता मो जावेद अख्तर,संजय कुमार सिन्हा, मसूद आलम,नंदकुमार राम, सहीत सैकड़ों लोग शामिल हुए. आज चौथे दिन की यात्रा के समापन से पुर्व एक महती सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि यह यात्रा गांधी से गांधी तक संपन्न किया गया. आज की सरकार वैसे लोगों को महिमामंडित कर रही है जो आजादी की जंग में अंग्रेजों की मुखबिरी करते थे. अंग्रेजी सरकार से माफी मांगने का काम किया, जो आजादी के जंग का खुला बिरोध किया, और आजादी के असली नायकों को नजरअंदाज कर रही जो स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी प्राणों की आहुति देनें का काम किया जैसे सरदार भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाकउल्लाह खां के योगदान को याद करने से भी घबड़ा रही है यह सरकार. कांग्रेस पार्टी यह यात्रा आजादी को बचाने के लिए, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए, आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए निकाली जा रही है. , उन्होंने आगे कहा कि देश के संविधान आज संकट है, इसलिए लाल, नीला, हरा झंडा वाले वालों को भी तिरंगा झंडा ही संबल प्रतीक है, आज देश में तिरंगे का विरोध करने वाले लोग भी तिरंगे को फहराने को फहराने पर मजबूर हुए हैं.
