भाजपा ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया
शराब से कई की मौत हुई ,और हमारी पार्टी ने आईना दिखाया तो आपको बुरा लगा: संजय पासवान
अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट
अरवल, भारतीय जनता पार्टी ने आज जिला मुख्यालय पर धरना दिया. जिलाध्यक्ष अजय पासवान के नेतृत्व में आयोजित धरना में पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान और विधानपार्षद प्रमोद चन्द्रवंशी भी शामिल हुए.
धरना को संबोधित करते हुए विधान पार्षद डॉ संजय पासवान ने कहा कि वर्ष 2000 से 2020 तक भाजपा ने आपको 6 बार मुख्यमंत्री बनाया. अटल जी की सरकार में रेल व कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय देकर नेता के रूप में स्थापित करने का काम किया.
आज उसी पार्टी को छोड़कर जंगलराज के युवराज के साथ चले गए. यह जनमानस व राज्य की विकास के लिए आत्मघाती कदम साबित हुआ. आप पलटू राम ,अविश्वासी , अहंकारी ,और विश्वासघाती हैं । जिस तेजस्वी यादव के ऊपर कई भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं. जिस परिवार ने बिहार में अतिपिछड़ों को शोषित कर शासन किया. जिस परिवार ने बिहार में हत्या , अपहरण , नरसंहार की उत्पत्ति की ,आज उसी के साथ हाथ मिलाकर राज्य को डुबोने का काम किया है. आज बिहार में शराबबंदी के बाद अवैध तरीके से शराब का कारोबार फला फूला, जहरीली शराब से कई की मौत हुई ,और हमारी पार्टी ने आईना दिखाया तो आपको बुरा लगा. बिहार में जब कानून व्यवस्था की स्थिति गड़बड़ होने लगी और हमने आरोप लगाया तो आपको बुरा लगने लगा. बिहार में एन आई ए द्वारा फुलवारी शरीफ में छापामारी की गई और आतंकवादी को पकड़ा गया तो आपको बुरा लगने लगा.

धरना स्थल को संबोधित करते हुए विधान पार्षद डॉ प्रमोद चन्द्रवंशी ने कहा कि यह गठबंधन तोड़कर नीतीश कुमार ने 13 करोड़ लोगों को पुनः धोखा देने का काम किया है. यह धोखा बिहार को 2005 से पूर्व उसी अनिश्चितता के दौर में ले जायेगा जब सिर्फ अराजकता और भ्रष्टाचार का आलम था और जनता में लालू के शासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश था. आज नीतीश कुमार की राजनीतिक महत्वाकांक्षा ने बिहार को एक बार पुनः जंगलराज में धकेलने का काम किया है. पूरा बिहार जानता है कि राजद बिहार में भ्रष्टाचार , परिवार वाद ,और अराजकता का परिचायक है. किन्तु आपके द्वारा विश्वासघात कर बिहार को पुनः अराजकता , भ्रष्टाचार में धकेलने का काम किया है.
जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने कहा कि आज जनमानस में नीतीश कुमार के खिलाफ काफी आक्रोश है. जनता उन्हें सबक सिखायेगी. सभा को संबोधित करते स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक पीयूष शर्मा , पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सत्येन्द्र राय , युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि बिहार हीं नहीं देश के सबसे दागदार चेहरा के रूप में आज नीतीश कुमार की गिनती हो गई है.
सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद , रामविनय शर्मा , युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष माधव शर्मा, महामंत्री चन्द्रभूषण चन्द्रवंशी , श्रीकांत शर्मा, हरेंद्र सिंह , आनंद चन्द्रवंशी , मुनी देवी , सुनीता सिंह,अधिवक्ता ब्रजेश कुमार , मीडिया प्रभारी चंदन चन्द्र वंशी , प्रवक्ता भास्कर कुमार ,शशिभूषण भट्ट ,ब्रजेश कुमार, रवि कुमार ,दीपक कुमार ,अमृत राज उपाध्याय , टोनू मिश्रा , हरेंद्र सिंह , मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार , ने भी उपस्थित होकर अपनी बातों को रखा.