Wednesday, August 17, 2022

जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों का किया गया और चक निरीक्षण

जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा  जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों का किया गया और चक निरीक्षण  


रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट

रोहतास (सासाराम) जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा जिला कार्यक्रम प्रबंधक कार्यालय एवं सिविल सर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निम्नवत् निदेश दिये गए:-
1. जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम प्रबंधक से गत जुलाई माह में जिलान्तर्गत सभी RBSK के चिकित्सकों का भ्रमण कार्यक्रम एवं उनके द्वारा किये गये कार्य से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन की मांग की गई।
2. समीक्षा के क्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा बताया गया कि श्री अविनाश श्रीवास्तव (MNE) का कार्य असंतोषप्रद है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा उन्हें अविलंब हटाये जाने का निदेश दिया गया।
3. गत जुलाई माह में जिलान्तर्गत सभी चिकित्सकों द्वारा OPD के तहत किये गये मरीजों की जाॅच की समीक्षा की गई। इस संबंध में शून्य OPD वाले चिकित्सकों से कारण पृच्छा करते हुये उनके वेतन निकासी पर रोक लगाई गयी। इसके साथ-साथ 100 से कम OPD वाले 28 चिकित्सकों से कारण पृच्छा की गई।
4. जिला पदाधिकारी द्वारा संजीवनी पोर्टल में चिकित्सकों के अद्यतन रोस्टर की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में 21 चिकित्सकों का रोस्टर अद्यतन नहीं पाया गया। इस संबंध में सभी संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से कारण पृच्छा की गई।
5. समीक्षा के क्रम में जिलान्तर्गत 04 चिकित्सक अनाधिकृत एवं लम्बे समय से अनुपस्थित पाये गए। इस संबंध में जिला कार्यक्रम प्रबंधक को निदेश दिया गया कि अंतिम अवसर के तौर पर अतिरिक्त एक सप्ताह का समय दिया जाए तदोपरांत उनके निलंबन का प्रस्ताव विभाग को भेजना सुनिश्चित करें।
6. इसके साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक को कार्यालय परिसर को व्यवस्थित एवं साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने का निदेश दिया गया।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...