अरवल जिला सांगठनिक चुनाव को लेकर राजद ने बैठक किया
अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट
अरवल, राष्ट्रीय जनता दल का सांगठनिक चुनाव को लेकर बैठक संस्कृति भवन में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगजीवन राम ने किया. बैठक में निर्वाचित पदाधिकारी उर्मिला ठाकुर तथा सहायक निर्वाचित पदाधिकारी वीरेंद्र गोप के उपस्थिति एवं निर्देशन में बैठक किया गया. बैठक में निर्वाचित पदाधिकारी के द्वारा पार्टी के आदर्श चुनाव संहिता के बारे में मार्गदर्शन दिया गया. अरवल जिले में निर्वाचित बीआरओ के द्वारा पी आर ओ को सूची भी सौंपी गई. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के हाथों को मजबूत करने के लिए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को पार्टी के नीति सिद्धांत की जानकारी भी दी गई. बैठक में प्रदेश महासचिव शारदा कुमारी, पार्टी के जिला प्रधान महासचिव घनश्याम प्रसाद वर्मा, मनोज कुमार, अभय सिंह, शंभू सिंह, महरना सिंह, सुनील कुमार, डिंपल यादव,अर्जुन सिंह, शमीम अहमद, डोमन दास, इमरान खान, उमेश पासवान, उमेश यादव, किरण देवी, नंदकिशोर गुप्ता रामबाबू यादव रवि रंजन कुमार उपस्थित रहे.
