Saturday, August 6, 2022

बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति जिला अरवल शाखा के द्वारा प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया धरना का संचालन समाजसेवी डॉ ज्योति प्रसाद उर्फ शत्रुघ्न पंडित ने किया


 बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति जिला अरवल शाखा के द्वारा प्रखंड परिसर में  एक दिवसीय धरना दिया गया धरना का संचालन समाजसेवी डॉ ज्योति प्रसाद उर्फ शत्रुघ्न पंडित ने किया। 


 अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट

अरवल प्रखंड कार्यालय से होते हुए जिला समाहरणालय तक मार्च किया गया ।जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पंडित ने कहा कि कुमार प्रजापति समाज अपनी 7 सूत्रीय मांग सरकार के समक्ष रखा है।वहीं समाजसेवी डॉ ज्योति ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्री मांग कुम्हार प्रजापति जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करना।
बिहार माटी कला बोर्ड की स्थापना का गठन करना।
जनसंख्या बल के आधार पर राजनीति भागीदारी सुनिश्चित करना
राज्य सरकार के विभिन्न आयोग  बोर्डो एवं निगमो के उचित प्रतिनिधित्व।
कुम्हार समाज के बच्चों को कौशल विकास के लिए मुफ्त प्रशिक्षण की व्यवस्था करना ।
नगर निगम नगर पालिका अधिसूचित क्षेत्र समिति जिला परिषद तथा क्षेत्रीय विकास प्राधिकार द्वारा निर्मित दुकानों के कुम्हारों को अपनी कलाकृतियों के बिक्री हेतु रियायती दर पर 25% दुकान आवंटित कराना।
संविधान सभा के सदस्य श्री रत्नप्पा कुम्भार की आदम कद प्रतिमा पटना में स्थापित किया जाए।जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर प्रजापति समाज को रोजगार व राजनीति में हिस्सेदारी की मांग की है। शनिवार को समाजसेवी डॉक्टर ज्योति प्रसाद उर्फ शत्रुघन पंडित एवं सुरेंद्र पंडित के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने समाहरणालय में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। डॉ ज्योति ने बताया कि राज्य में प्रजापति  पुश्तैनी कारोबार मिट्टी के बर्तन बनाकर जीविकोपार्जन करती है। लेकिन, वर्तमान में मिट्टी के बने बर्तनों की महत्ता काफी कम हो गई है। जबकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मिट्टी के बने बर्तन का उपयोग करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। मुख्यमंत्री से सरकारी संस्थानों में लगे स्टॉल व बाजार में पेय पदार्थ या खाद्य पदार्थो की बिक्री में उपयोग किए जाने वाले प्लास्टिक से बने कप-प्लेट की जगह मिट्टी के बने बर्तन का उपयोग करने संबंधित आदेश देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य में कुम्हार सशक्तीकरण योजना की रफ्तार धीमी है। इसके कारण जब मूर्तिकार व शिल्पकार भी मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए विवश हैं। बिहार की राजनीति में भी कुम्हार समाज के लोगों की राजनीतिक भागीदारी शून्य है। अतिपिछड़ा वर्ग की राजनीतिक हिस्सेदारी तय करने, माटी कला बोर्ड का गठन करने, मिट्टी से बने सामान के कारोबार के लिए सब्सिडी तथा आधुनिक उपकरणों का वितरण करने की मांग है। मौके पर जिला सचिव रामेश्वर पंडित जिला कोषाध्यक्ष उमेश पंडित नंदकिशोर प्रजापत मार्बल महेंद्र कुमार प्रजापत राजेंद्र पंडित राजेश्वर पंडित अरविंद पंडित रामेश्वर पंडित जयनंदन पंडित आशा देवी उषा देवी तेतरी देवी नंद किशोर पंडित फौजदार पंडित कमलनयन पंडित विजय पंडित विशेश्वर पंडित विनोद पंडित डॉक्टर मंटू पंडित रविंद्र पंडित संतोष कुमार लाल बहादुर पंडित वादी ने अपनी अपनी बातें रखें

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...