अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत के स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ पर अगामी 09 अगस्त से 14 अगस्त तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा
अरवल कार्यक्रम के तहत अरवल जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक आज जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण आश्रम अरवल में हुई जिसमें कोषाध्यक्ष एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष प्रो मदन यादव, श्री कामेश्वर शर्मा,जिला पार्षद रंजन यादव, प्रवक्ता मो जावेद अख्तर, नईम अंसारी,, रामबिनय सिंह यादव, मो कैफ, रविंद्र कुमार उर्फ बजरंगी जी, अरूण कुमार भारती, लालमणी भारती, संजय कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, डॉ जफर खान, अशोक यादव, सेजाम खान, इसलाम अंसारी, सहीत अनेक प्रमुख कांग्रेसी नेतागण उपस्थित थे. बैठक के बाद जिला कोषाध्यक्ष सह जिला संगठन प्रभारी एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी ने बताया कि पार्टी निर्देशानुसार भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत अरवल में भी प्रखंड वार भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम निम्न प्रकार से तय किया गया -
*09/08/2022* - *किंजर से मानिकपुर बाजार* (किंजर उच्च बिधालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मानिकपुर बाजार, भाया मोतेपुर, कुर्था तक.)
*10/08/2022*-* *मंझीयावां (बंशी) से सोनभद्र प्रखंड कार्यालय*
भाया पोंदील (स्वतंत्रता सेनानी पं यदुनंदन शर्मा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा आरंभ)
*11/08/2022* - *शहरतेलपा से इमामगंज* भाया *करपी*
*12/08/2022* - उच्च बिधालय *कोरियम से प्रसादी इंग्लिश बाजार*
*13/08/2022* - *आगानूर से खभैनी भाया कलेर, महेंन्दिया* (खभैनी बाबू जीवधर सिंह स्मारक पर माल्यार्पण )
*14/08/2022*- *बैदराबाद बस स्टैंड से बैदराबाद बाजार, पुरानी अरवल होते हुए अरवल शहर भ्रमण के बाद गांधी पुस्तकालय स्थित गांधीजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का अरवल जिला में समापन किया जाएगा*.
अगले दिन 15 अगस्त को श्रीकृष्ण आश्रम अरवल में हर वर्ष की तरह स्वतंत्रता दिवस पर जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे.
