Monday, August 8, 2022

दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत एक की हालत नाजुक

दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत एक की हालत नाजुक


रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट

चेनारी (रोहतास) दुर्गावती जलाशय परियोजना के मुख्य नहर पथ पर कैमूर पहाड़ी की जंगल के तराई में स्थित पचौरा पुल के समीप रविवार की रात्रि दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई ।जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जाती है ।मृतक शिवसागर थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी राम अवध बिंद के 19 वर्षीय पुत्र दीपन कुमार बताया जाता है। जबकि दूसरे बाइक पर सवार कैमूर जिला के करमचट थाना अंतर्गत पाली गांव निवासी माधव सिंह के पुत्र भैरव कुमार 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए ।घटना की खबर मिलते ही उक्त पंचायत के मुखिया ज्ञानचंद सिंह कुशवाहा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल पहुंचकर एंबुलेंस से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के पूर्व ही शिवसागर के युवक को मौत घोषित कर दिया। जबकि भैरव कुमार का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। घटना की खबर मिलते हैं भारी संख्या में ग्रामीण सीएचसी चेनारी में पहुंच गए। परिजन भी घटना की जानकारी मिलते ही चेनारी पहुंचे ।जहां अस्पताल परिसर में ही परिजनों ने फूट-फूटकर रोने लगे। कई ग्रामीण उन्हें सांत्वना दे रहे थे ।ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार युवक मां पनियारी घाट से बाइक से गुप्ता धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को अपनी बाइक पर श्रद्धालुओं को बैठाकर गुप्ता धाम ले जाते थे।  इसके बदले गुप्ता धाम जाने के एवज में भक्तों से किराए के तौर पर राशि ली जाती है ।दोनों बाइक की गति तेज होने के कारण  उक्त जगह दुर्घटना हो गई ।ग्रामीण उन्हें एंबुलेंस बुलाकर  सीएचसी चेनारी में भर्ती कराया ।ग्रामीण वहीं पर एक व्यक्ति के मौत होने की  बता रहे हैं ।थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि घटनास्थल दोनों छतिग्रस्त बाइक को जप्त कर लिया गया है तथा परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...