Thursday, August 18, 2022

 अरवल अनुकम्पा पर शिक्षकों को बहाल किया जाए


 अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट

अरवल, प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपर समाहर्ता - सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी , जिला परिषद् ज्योति कुमार से अनुकम्पा के आधार पर नियोजन नियुक्ति के सम्बन्ध में ज्ञापन सौपा है. संघ के जिलाध्यक्ष जिम्मेदार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल अपर समाहर्ता से मिला. और बताया कि जिला में मृत शिक्षकों के अनुकम्पा लंबित पड़ा हुआ है.   जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की सरकारी सेवा में नियोजन  नियुक्ति संबंधी आवेदन पत्र दिनांक 25.08.2021 तक जिला शिक्षा पदाधिकारी , कार्यालय में समर्पित करने का आदेश निर्गत था. तद्नुसार अहर्ता पूरा करने वाले आश्रितों ने आवेदन ससमय समर्पित किया है. अन्य जिलों में अनुकम्पा के आधार ने पर नियोजन नियुक्ति किया जा चुका है. जिसके कारण अरवल जिला में अनुकम्पा के आधार पर नियोजन नियुक्ति होने वाले अभ्यर्थियों में असंतोष व्याप्त है. साथ ही उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. अतः यथाशीघ्र नियोजन  नियुक्ति हेतु कार्रवाई करने की कृपा की जाय.
ज्ञापन सौपने वालों में गिरजेश कुमार, संजय कुमार, अंजनी कुमार सिन्हा, अजित कुमार, सरफराज अहमद, रामशंकर प्रसाद मुख्य रूप से शामिल है.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...