बिजली चोरी करने के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
रोहतास ब्यूरो चीफ प्रभारी दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
चेनारी रोहतास बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों के आदेश के आलोक में बिजली चोरी रोकने के लिए एवं क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाने के लिए एक जांच दल की गठन किया गया जिसमें कनीय विद्युत अभियंता दयाशंकर राम सहायक विद्युत अभियंता एसटीएफ नीरज प्रभाकर सहायक विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सासाराम उज्जवल कुमार मुख देव दुबे समसुद्दीन अंसारी एवं मनीष कुमार चौधरी मानव बल शामिल थे जांच दल द्वारा फोरलेन के समीप खुरमाबाद एवं साइबराबाद गांव में बिजली चोरी कर रहे लोगों के खिलाफ छापामारी अभियान एवं जांच पड़ताल किया गया जिसके उपरांत खुरमाबाद गांव में 3 लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गये। 1 बगेदन पांडेय पिता स्वर्गीय लोकनाथ पांडेय,2 कुल भूषण कुमार, पिता रामकरण सिंह 3मो• आजाद अंसारी पिता मोहम्मद अख्तर अंसारी सभी ग्राम खुरमाबाद एवं साबराबाद गांव से महेंद्र सिंह पिता सुरेश सिंह सभी का थाना चेनारी जिला रोहतास को बिजली चोरी करने के आरोप में कनीय अभियंता दयाशंकर रामद्वारा चारों आरोपी के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है उक्त जानकारी कनीय अभियंता दयाशंकर राम ने दी।
