Monday, August 1, 2022

अरवल ज़िला लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में आजीवन सदस्यता ग्रहण किये ---- सुरेन्द्र विवेक

अरवल ज़िला लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में आजीवन सदस्यता ग्रहण किये ---- सुरेन्द्र विवेक 



  अरवल से सिराज अख्तर की रिपोर्ट

अरवल लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई लोकसभा के लोकप्रिय युवा सांसद चिराग पासवान के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजू तिवारी के आदेश पर प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र विवेक एवं प्रदेश सदस्यता प्रभारी संजय रविदास के द्वारा अरवल ज़िला मुख्यालय के होटल अशोका के सभागार भवन में आजीवन सदस्यता अभियान का  शुभारंभ करने के लिए अरवल ज़िला लोजपा रामविलास के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता अरवल ज़िला लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने किया ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र विवेक ने कहा कि सांसद चिराग पासवान के विकसित बिहार , सुंदर बिहार बनाने के लिए अरवल ज़िला लोजपा रामविलास के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में आजीवन सदस्यता ग्रहण किये । आजीवन सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया । आजीवन सदस्यता बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सदस्यता प्रभारी संजय रविदास ने कहा कि बिहार में पचास लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया जिसमें अरवल ज़िला के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह को देखते हुए  लगता है कि बिहार में अरवल ज़िला एक नम्बर स्थान पर रहेगा । बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने कहा कि अरवल ज़िला लोजपा रामविलास के संगठन को बिहार में एक नम्बर बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है जो पूर्व कार्यक्रम आशीर्वाद यात्रा  में कार्यकर्ताओं के सहयोग से अरवल ज़िला में अपार जनसमर्थन मिला था । आजीवन सदस्यता अभियान बैठक में ज़िला उपाध्यक्ष अधिवक्ता दिग्विजय नारायण सिंह , ज़िला उपाध्यक्ष दीपक पासवान , ज़िला महासचिव विजय पासवान , ज़िला सचिव सुनील कुमार , ज़िला सचिव भीम पासवान , ज़िला कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार , अरवल विधानसभा के संगठन अध्यक्ष रमेश रजक , किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामाज्ञा यादव , ज़िला उपाध्यक्ष नरेश पासवान , डॉक्टर शशि कुमार , शिव कुमार पासवान , वंशी प्रखंड अध्यक्ष महावीर पासवान , करपी प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव , अरवल प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल हुए ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...