Monday, August 29, 2022

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद सह जदयू नेता संजीव श्याम सिंह ने सोमवार को कलेर प्रखंड अंतर्गत संचालित प्लस टू एवं हाई स्कूलों का दौरा किया। सभी जगहों पर शिक्षकों द्वारा उनका स्वागत किया

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद सह जदयू नेता संजीव श्याम सिंह ने सोमवार को कलेर प्रखंड अंतर्गत संचालित प्लस टू एवं हाई स्कूलों का दौरा किया। सभी जगहों पर शिक्षकों द्वारा उनका स्वागत किया


 कलेर से नौशाद अहमद की रिपोर्ट

कलेर। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद सह जदयू नेता संजीव श्याम सिंह ने सोमवार को प्रखंड अंतर्गत संचालित प्लस टू एवं हाई स्कूलों का दौरा किया। सभी जगहों पर शिक्षकों द्वारा उनका स्वागत किया।  कलेर श्री राम कृत प्लस टू स्कूल में मीडिया से बात करते हुए विद्यालय के विकास हेतु हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल श्री मनोज कुमार साहनी चहारदीवारी को ऊंचा करने एवं कंटीला तार लगाने, लड़का और लड़की के लिए अलग अलग कॉमन रूम बनाने, अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण करने के अलावे शौचालय भवन, प्रार्थना शेड एवं वातानुकूलित कान्फ्रेंस हाल का निर्माण करने की मांग की। इसी प्रकार
अग्नूर हाई स्कूल सोहसा हाई स्कूल आदि स्कूलों का दौरा किया औरवहां की व्यवस्था और संसाधनों से रूबरू हुए। इस दौरान उक्त सभी स्कूलों के विकास हेतु हर संभव मदद का भरोसा दिया।  वही मौके पर मौजूद कलेर श्री राम कृत राजकीय उच्च विद्यालय के प्रिंसिपल मनोज कुमार शाह मास्टर जकाउल्लाह दानिश इकबाल मास्टर मोहम्मद महफूज आलम राजद नेता मोहम्मद इमरान खान समाजसेवी मोहम्मद खलीक खान एवं स्कूल के सभी शिक्षक गण मौजूद रहे

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...