एसपी रोहतास तथा डीडीसी रोहतास द्वारा मोहर्रम एवं रक्षाबंधन त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त ब्रीफिंग की गई
रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
सासाराम (रोहतास) सासाराम समाहरणालय परिसर स्थित संवाद कक्ष में रोहतास जिलांतर्गत मोहर्रम एवम रक्षाबंधन त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारनार्थ पुलिस अधीक्षक तथा उप विकास आयुक्त रोहतास के द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग की गई। बैठक में अपर समाहर्ता,रोहतास,अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,विशेष कार्य पदाधिकारी के साथ अन्य उपस्थित थे।
संयुक्त ब्रीफिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचलिधिकारी,सभी थानाध्यक्ष,तथा प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी को निम्नांकित निदेश दिए गए:
संयुक्त ब्रीफिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचलिधिकारी,सभी थानाध्यक्ष,तथा प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी को निम्नांकित निदेश दिए गए:
1. सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवम पुलिस पदाधिकारी, अपने अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर निर्धारित समय से पहले से उपस्थित रहेंगे तथा जुलूस के शांतिपूर्ण समाप्ति के पश्चात ही अपने प्रतिनियुक्ति स्थान से निदेशानुसार वापस आना सुनिश्चित करेंगे।सभी थानाध्यक्ष को निदेेश दिया गया की इस संबंध में अपने अपने क्षेत्रांतर्गत सभी पुलिस पदाधिकारी एवम पुलिस बल का असमय प्रतिनियुक्ति स्थान पर उपस्थिति करवाना सुनिश्चित करेंगे।
2. सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी जुलूस के मार्ग में पड़ने वाले सभी धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण पार करना सुनिश्चित करेंगे।
3. मोहर्रम ताजिया का जुलूस दिनांक 9.8.2022 तथा 10.8.2022 को दोनो दिन निकलने की संभावना है,।अतः ऐसी परिस्थिति में अपने अपने क्षेत्रों में तिथियों एवम समय की जानकारी रखते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।
4. सभी बीडीओ, सीओ तथा थानाध्यक को निर्देश दिया गया की सभी धर्मो के सहयोगियों/ कमिटी यथा मोहर्रम कमिटी,के सदस्यों एवम वालंटियर को मुख्य स्थानों विशेषकर धार्मिक स्थलों पे रखना सुनिश्चित करेंगे ताकि वे अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्राप्त हो सके।
5. जुलूस के समय डीजे या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग बिना पूर्वानुमति के नही किया जाएगा।ऐसी परिस्थिति में dj व्यवस्थापकों के विरुद्ध करवाई की जाएगी।
6. जुलूस के समय लाइट, जुलूस मार्ग में एवम मुख्य स्थानों पर पर्याप्त संख्या में वीडियोग्राफी, करना सुनिश्चित करेंगे।
7. सोशल मीडिया की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना सुनिश्चित किया जाएगा तथा कोई गलत अफवाह या संवाद न प्रकाशित हो जिससे कि शांति का माहौल बना रहे।
बैठक में उपस्थित सभी संबंधितो को अपने अपने क्षेत्रों में दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन कराएंगे। जिला स्तर पर गठित नियंत्रण कक्ष के द्वारा उसका अनुश्रवण किया जाएगा।

