Thursday, August 18, 2022

अज्ञात चोरों द्वारा बीती रात्रि दो जगहों पर चोरी की घटना को दिया गया अंजाम

अज्ञात चोरों द्वारा बीती रात्रि दो जगहों पर चोरी की घटना को दिया गया अंजाम


 रोहतास ब्यूरो चीफ प्रभारी दिनेश तिवारी की रिपोर्ट

चेनारी (रोहतास) नगर पंचायत चेनारी के काली मंदिर के समीप बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने मंगलम ट्रेडर्स के पिछले दरवाजे के पास सेंध मार कर लगभग 32 हजार रूपए की जिसमें पाच हजार रू के साथ अन्य समानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है मिल मालिक रविंद्र कुमार उर्फ घंटी बाबा ने बताया कि फोक गल्ला व्यवसाई तेल की राई एवं पत्तल बनाई का कारोबार होता है मैं अपने कारोबार को समेट के ताला बंद करके शाम को घर गया सुबह में मुझे ग्रामीणों द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि मेरे मिल में चोरों ने चोरी कर ली है नील में रखे 300 किलो सरसों 30 किलो पेरा हुआ तेल तथा पाच हजार रूपए नगद लगभग कुल ₹32000 की मूल्य की नगर और सामान की चोरी हुई है घटना की सूचना मिलते हैं घटनास्थल पर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने आकर जांच पड़ताल किया मिल मालिक द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है वहीं दूसरी घटना काली मंदिर के परिसर में रखे दान पेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपए नगद की चोरी चोरों ने कर ली है। इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...