अरवल में जिला स्तरीय उद्योग मेला-सह-प्रदशनी कार्यक्रम 14से 16तक
अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट
अरवल प्रधान सचिव उद्योग विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार अपर सचिव उद्योग विभाग बिहार पटना द्वारा जारी पत्र के आलोक में दिनांक 14, से 16 अक्टूबर तक अरवल के इंदौर स्टेडियम में जिला स्तरीय उद्योग मेला - सह-प्रदशनी कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उद्योग मंत्री महासेठ द्वारा कल किया जाना है।
इस मेले में जिला के निम्नलिखित विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाया जाना है। (1) कृषि विभाग (2) जिला गव्य विकास विभाग (3) उद्यान विभाग (4) मत्स्य विभाग (5) पशुपालन विभाग (6) जिला नियोजन कार्यालय( 7) श्रम विभाग 8) जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक. इसके अतिरिक्त सभी बैंक के आर एम एवं शाखा प्रबंधक के साथ माननीय मंत्री द्वारा समीक्षा की जाएगी। इस अवसर पर इस आयोजन को सफल बनाने हेतु अरवल जिले की आम जनता से अपील है कि कल इन्दौर स्टेडियम में आकर सभी उद्यमियों को आकर सहयोग करें। बिहार सरकार द्वारा राज्य में नए उद्यम को बढ़ावा देने के लिए बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2022 शुरू की गई है. इस योजना का नाम मुख्यमंत्री उद्यमी अनुदान योजना है। इस योजना के तहत अधिकतम 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है जिसपर 50% अनुदान यानि की 5 लाख रूपए की छुट भी दिया जाता है , इसके अलावा सरकार द्वारा युवाओं को कई अन्य लाभ दिए जाते हैं। बिहार उद्यमी अनुदान योजना 2022 के तहत पिछले साल कई युवाओं को लाभ दिया गया है। इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अति पिछड़ा वर्ग/महिला/युवा उद्यमी महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत लाभ के लिए युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा. ऑनलाइन आवेदन करने वालो उद्यमीयो बिहार सरकार द्वारा तिन किस्तों में राशी दी जाती है जिन्हें उन्हें 84 किस्तों में वापस करनी पड़ती है.समहरणालय के सभागार मे जिला उधमी सम्मेलन के सफलता के लिए आज बैठक अपर समाहर्ता ज्योति कुमार साथ में उप विकास आयुक्त रविन्द्र कुमार एव जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी बैठक में मौजूद थे।।
