Thursday, October 13, 2022

भाजपा के लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नहीं बल्कि उनके हत्यारा गोडसे के पूजारी है: पूर्व विधायक सत्यदेव कुशवाहा

भाजपा के लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नहीं बल्कि उनके हत्यारा गोडसे के पूजारी है: पूर्व विधायक  
 सत्यदेव कुशवाहा


 अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट

 अरवल जिला जनता दल यू के द्वारा आरक्षण विरोधी भाजपा का पोल खोल अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित सदर प्रखंड अरवल के प्रांगण में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जनता दल यू के जिलाध्यक्ष रामकिशोर वर्मा ने की इस अवसर पर धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष अरवल जिले के संगठन प्रभारी बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में एक साजिश के तहत आरक्षण को समाप्त करना चाहती है लेकिन हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रहते अति पिछड़ों को आरक्षण से कोई वंचित नहीं कर सकता बिहार की सरकार ने आरक्षण विरोधी निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाने का निर्णय लिया है जो स्वागत योग्य है इस अवसर पर पूर्व विधायक सत्यदेव कुशवाहा ने कहा कि आर एस एस का निर्माण भारत के आंदोलन खिलाफ हुआ था भाजपा और आर एस एस के लोग आजादी के खिलाफ थे आर एस एस के लोग समानता अधिकार के विरोधी हैं भाजपा के लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नहीं बल्कि उनके हत्यारा गोडसे के पूजारी है जदयू के प्रदेश महासचिव संगठन प्रभारी अमरेश चौधरी ने कहा कि आरक्षण विरोधी भाजपा के खिलाफ जनता दल यू के लोग गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत ने आरक्षण को समाप्त करने का जो ऐजेण्डा है भाजपा उसी को लागू करना चाहता है इस अवसर पर जनता दल यू के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल ने कहा कि देश एक नाजुक दौर से गुजर रहा है लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे से हटकर केंद्र की सत्ता अधिनायकवाद की तरफ बढ़ रही है जनता की समस्याओं पर उसका ध्यान नहीं है भाजपा पूरी तरह से आरक्षण को समाप्त करना चाहती है आज नगर निकाय चुनाव कल पंचायत चुनाव और फिर सरकारी नौकरियों में आरक्षण को भी समाप्त करने की साजिश भाजपा के लोग कर रहे हैं इस एक दिवसीय धरना को जनता दल यू के वरिष्ठ नेता पप्पू वर्मा, सुभाष चन्द्र यादव, बाबूनंद सिंह कामता प्रसाद कुशवाहा संजय निषाद ओमप्रकाश वर्मा अजय पासवान संजय शर्मा टुटू शर्मा रामसुंदर सिंह रणधीर पटेल रामबिनय पटेल निरंजन कुशवाहा रामजन्म सिंह भूषण कुशवाहा शंभू सिंह धनंजय वर्मा मनीष कुशवाहा महेंद्र यादव रौशन पटेल देवमुनि देवी मालती देवी लाल बाबू यादव अमरेश कुशवाहा सहित अनेकों लोगों ने संबोधित किया

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...