Sunday, October 16, 2022

2 दिन से लापता एक युवक का शाव मिला, डूबने से मौत कि आशंका

2 दिन से लापता एक युवक का शाव मिला, डूबने से मौत कि  आशंका


 कलेर से नौशाद अहमद की रिपोर्ट


कलेर दो दिन से लापता एक युवक का  शाव  मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई| मामला कलेरथाना क्षेत्र  के  बेलाव सोन नदी की है जहां एक युवक का शाव मिला है, डूबने से मौत की आशंका बताई  जा रही है| मिली जानकारी के अनुसार  दो दिन से लापता एक युवक को परिवार वाले खोजबीन कर रहे थे हालांकि परिवार वाले रिश्तेदार के यहां भी सूचना दिया गया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली रविवार की  सुबह  बेलाव सोन नदी  के रास्ते लोग जा रहे थे तो अचानक नजर पड़ी की एक युवक की शाव  तैरती हुई सोन नदी में नजर आई लोगों ने शोरगुल किया तो स्थानीय लोग सोन नदी पर पहुंचे और युवक की पहचान की गई| मृत युवक की पहचान  बेलाव गांव निवासी  सुदर्शन पासवान के पुत्र 22 वर्षीय सिकंदर उर्फ पन्नालाल पासवान के  रुप में की गई है| सूचना मिलने के बाद कलेर थाने के पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया है| इधर परिजनों को रो-रो कर हाल बेहाल हो गया है|

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...