करपी में कुम्हार प्रजापति ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाला विरोध मार्च
करपी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
करपी। कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के तत्वावधान में रविवार को अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ मार्च निकाला गया.
इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के मुख्य द्वार से शुरू होकर करपी बस स्टैंड से होते हुए प्रखंड कार्यालय पर पहुंचकर मार्च का समापन किया गया. समाजसेवी डॉ. ज्योति प्रसाद उर्फ शत्रुघन पंडित के नेतृत्व में आयोजित मार्च में डॉक्टर ज्योति ने कहा कि अतिपिछड़ा वर्ग के आरक्षण को समाप्त किए जाने से उनका उत्थान रुक जाएगा और इस समाज के लोगों का विकास नहीं हो पाएगा इसके लिए अतिपिछड़े लोगों को जागरूक और एकजुट होने की जरूरत है. अति पिछड़ा आरक्षण को खत्म करना अतिपिछड़ों के साथ धोखा है. अगर ऐसा हुआ तो विरोध किया जाएगा. अतिपिछड़ों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के जरिए पूरे प्रदेश में कार्यक्रम किए जा रहे हैं. अतिपिछड़े लोगों को जागरूक और एकजुट होने की जरूरत है. डॉ ज्योति ने कहा कि बिहार में माटी कला बोर्ड की मांग लगातार की जा रही है पर सरकार की उदासीनता कुम्हार प्रजापति समाज के लिए चिंता का विषय है, जिस तरह से बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड उत्तर प्रदेश राज्य में माटी कला बोर्ड गठन किया जा चुका है, उसी तरह बिहार में भी माटी कला बोर्ड गठन किया जाए. कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पंडित ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, अतिपिछड़ों के हक को छीनने की साजिश चल रही है. वही नवनिर्वाचित कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर सत्येंद्र पंडित ने कहा कि साजिश के तहत नगर निकाय चुनाव के दौरान अति पिछड़ों का आरक्षण समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है. सरिता देवी ने कही कि अति पिछड़ों का आरक्षण खत्म करने के लिए केंद्र सरकार कुचक्र रच रही है. इस मौके पर विजय पंडित, अखिलेश पंडित, सुनील पंडित, गंगा पंडित, विनय कुमार पंडित, अंबुज कुमार पंडित, श्रवण कुमार पंडित, जुगल किशोर पंडित, विनोद पंडित, वरुण पंडित, नवल पंडित, बच्चन पंडित, नागेंद्र कुमार पंडित, राजकुमार पंडित, जेएन पंडित, ममता देवी, अनीता देवी, चिंता देवी, संजू देवी, इंदु कुमारी, धर्मेंद्र पंडित, मुकेश कुमार पंडित, देवंती देवी, संतोष पंडित, रामनंदन पंडित, नीलम देवी, सम कुमारी देवी, रंजीत कुमार, पप्पू कुमार, मिथिलेश कुमार, शत्रुघन कुमार, श्याम जी पंडित, दीपक कुमार पंडित, शैलेंद्र कुमार, ओम प्रकाश कुमार, शैलेश कुमार, प्रेमचंद पंडित, श्यामली देवी, चंद्रावती देवी, रीना कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे.