Wednesday, October 12, 2022

किसी को माफ कर देना अल्लाह को काफी पसंद है :मोहम्मद ताहिर रजा जामी

किसी को माफ कर देना अल्लाह को काफी पसंद है :मोहम्मद ताहिर रजा  जामी


 अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट

अरवल, फैजाने मखदूम नकाब हाउस के तत्वधान में पैगम्बर मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर शाही मोहल्ला मे जलसा का आयोजन किया गया जिस की अध्यक्षता मौलाना अताउल्लाह जामी अमाछर शरीफ ने किया, जब के संचालन मौलाना मो एजाज ने किया ,इस जलसा में काफी तादाद में पैगम्बर मोहम्मद साहब से इश्क रखने वाले बच्चे बुजुर्ग नौजवान शामिल होकर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो वाले वसल्लम के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया,हजरत मो ताहीर रजा जामी हजारीबाग झारखंड  ने खिताब करते हुए कहा कि दुनिया और आखिरत में को  सवारना है तो  हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम के बताए हुए रास्ते पर चले और लोगों को पैगंबर मोहम्मद का पैगाम पहुंचाएं , किसी व्यक्ति से केना नहीं रखें  कोई किसी को दुख देता है दुख देने वाले को दुख सहने वाला अगर माफ कर देता है तो सबसे ज्यादा अल्लाह को वह माफ कर  देने वाला बंदा पसंद है , आप लोग सोने से पहले कोई किसी के साथ कुछ किया है तो उसे माफ कर के सोए और जन्नत के हकदार बन जाए, मौलाना शमीम बरकाती पटना,शाहनशाह तरनूम इजहार आज़म आबिदी पटना, मौलाना अरशद शमशी,हाफिज रेयाशत अशरफी, कारी कैश,मौलाना मनावर सहार,हाफिज मो शहबुद्दीन, हाफिज मो फैजान,हाफिज मो दानिश,हाफिज मो नेयाज शामिल थे,

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...