Wednesday, October 12, 2022

डॉ राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि जिंदा कौमें 5 साल इंतजार नहीं करती : जितेन्द्र पटेल

डॉ राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि जिंदा कौमें 5 साल इंतजार नहीं करती : जितेन्द्र पटेल 



 अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट
अरवल  जिला जनता दल यू के कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा की अध्यक्षता में महान स्वतंत्रता सेनानी प्रखर चिंतक और समाजवादी राजनेता डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर जनता दल यू के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया राजनीतिक शुचिता के पक्षधर थे लोहिया ने कहा था कि जिंदा कौमें 5 साल इंतजार नहीं करती देश की राजनीति में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद ऐसे कई नेता हुए जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया जिनमें से राम मनोहर लोहिया का नाम प्रमुख है भारत में समाजवादी विचारधारा को एक आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने तथा उसे प्रभावी रीति से प्रचारित करने वाले चिंतकों में डॉ राम मनोहर लोहिया का नाम प्रमुख रूप से लिया जाता है डॉक्टर लोहिया ने मौलिक अधिकारों पर विशेष बल दिया था उनका तर्क था कि मौलिक अधिकारों के बिना व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव नहीं हो सकता बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजनीति में शोषित वंचितों को अधिकार देकर डॉ राम मनोहर लोहिया के सपनों को साकार करने का काम कर रहे हैं इस अवसर पर जनता दल यू के वरिष्ठ नेता पप्पू वर्मा राम विनय पटेल साकेत कुमार और टुटु शर्मा निरंजन कुशवाहा आनंद वर्मा सुदर्शन कुमार महेंद्र यादव रामप्रवेश यादव मनीष कुशवाहा हृदयानंद मेहता रोशन पटेल मिथलेश कुशवाहा सचिन वर्मा रामप्रीत गिरी धीरज कुशवाहा सहित अनेकों लोगों ने डॉ राम मनोहर लोहिया के तैल्य चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके नमन किया

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...