Saturday, October 8, 2022

देवी मंदिर के वार्षिकोत्स्व का तीन दिनों तक का अनुष्ठान

देवी मंदिर के वार्षिकोत्स्व का तीन दिनों तक का अनुष्ठान 

अरवल प्रखंड मुख्यालय के बैदराबाद में स्तिथ निमिया माई देवी मंदिर के 5 वें वार्षिकोत्स्व के अवसर का तीन दिनों तक चलेगा वैदिक अनुष्ठान,इस कार्यक्रम के अध्यक्ष आनंद मोहन ने बताया की आचार्य गौरी शंकर शास्त्री के मंत्रोचार के साथ 9 अक्टूबर कों भंडारे का आयोजन,इसके साथ ही 11 अक्टूबर कों रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है,बड़ी संख्या में श्रद्धांलुयों ने शुक्रवार कों जलभरी से इसका शुभ आरम्भ किया है,भक्ति जागरण के भव्य रूप देने के लिए पूजा कमिटी के सचिव महावीर प्रसाद सोनी,कोषाध्यक्ष ओम जायसवाल,मार्गदर्शक मंडल ज्योति रंजन कुमार,विजय प्रसाद, राजेश प्रसाद,सरोज कुमार, अशोक सिंह,सुरेश जायसवाल इत्यादि पूर्ण जोरो की तैयारी में लगे हुए है l

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...